तौल से वंचित किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर प्रदर्शन

जेएनएन बुलंदशहर बुधवार को नवीन अनाज मंडी परिसर में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर तौल से वंचित दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि आरएफसी केंद्र प्रभारी द्वारा टोकन देने के बाद भी उनका गेहूं नहीं खरीदा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:24 PM (IST)
तौल से वंचित किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर प्रदर्शन
तौल से वंचित किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर प्रदर्शन

जेएनएन, बुलंदशहर: बुधवार को नवीन अनाज मंडी परिसर में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर तौल से वंचित दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि आरएफसी केंद्र प्रभारी द्वारा टोकन देने के बाद भी उनका गेहूं नहीं खरीदा गया।

उन्होंने तौल के दौरान केंद्र प्रभारी पर मनमानी व धांधली का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि वह कई दिनों से गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे पड़े हुए है। टोकन देने के बाद भी उनका गेहूं नहीं खरीदा गया। दिन भर में मात्र चार ट्राली गेहूं की तौल की गई। कहना था कि अभी काफी संख्या में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया है। उन्होंने गेहूं खरीद को 30 जून तक बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में राज सिंह, खड़क सिंह, किरनपाल सिंह, सुहैल अहमद, मदनपाल, प्रेमवीर, सुहैल अहमद, राममेहर, लियाकत, नितिन आदि किसान शामिल रहे।

दानपुर के ब्लाक कार्यालय पर बैंक सखी के लिए परीक्षा आज

बुलंदशहर: नगर के ब्लाक कार्यालय पर बैंक सखी के लिए परीक्षा का आयोजन गुरुवार की सुबह दस बजे होगा। आवेदन करने वाली महिलाओं को ब्लाक कर्मचारियों ने सूचना दे दी है।

एनआरएलएम के ब्लाक मिशन मैनेजर मैराजुल इस्लाम ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक बैंक पर एक बैंक सखी का चयन होना है। इसके लिए पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा के बाद महिलाओं का साक्षात्कार होगा। इसके बाद सफल महिलाओं को सखी के रूप में चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सखी ब्लाक में संचालित समूहों को बैंक सुविधा दिलाने में मदद करेंगी। इससे समूह की महिलाओं को बैंक संचालन में आने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पढ़ेगा। वह आसानी से बैंक के काम निपटा सकेंगी। साथ ही उनका आजीविका मिशन में विश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक सरकार समूहों के लेकर बेहद गंभीर है। समूहों के लिए पंचायत स्तर पर अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वयं अपनी जीविका चला सकें, और उन्हें रोजगार के क्षेत्र में पहचान मिल सके।

chat bot
आपका साथी