अमरपुर गेहूं क्रय केन्द्र तौल बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन

जेएनएन बुलंदशहर क्षेत्र के अमरपुर गेहूं क्रय केन्द्र पर पिछले चार दिन से तौल बंद होने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने केन्द्र प्रभारी पर अपने चहेतों के गेहूं तौलने का आरोप लगाया। गेहूं की तौल शुरू कराने की मांग की। ार दिन से तौल बंद होने से गु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:23 PM (IST)
अमरपुर गेहूं क्रय केन्द्र तौल बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन
अमरपुर गेहूं क्रय केन्द्र तौल बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन

जेएनएन, बुलंदशहर: क्षेत्र के अमरपुर गेहूं क्रय केन्द्र पर पिछले चार दिन से तौल बंद होने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने केन्द्र प्रभारी पर अपने चहेतों के गेहूं तौलने का आरोप लगाया। गेहूं की तौल शुरू कराने की मांग की।

किसान सहकारी समिति अमरपुर पर संचालित गेहूं क्रय केन्द्र पर पिछले चार दिन से गेहूं की तौल बंद होने के कारण दिन रात किसान केन्द्र पर अपने गेहूं से भरे वाहनों को लेकर गुजार रहे है। प्रदर्शन करने वाले किसान देवन सिंह, योगेश प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, राकेश सिंह, श्यामलाल, यादराम, सुरेश, विनोद, जयप्रकाश ने बताया पिछले दस दिन से केन्द्र गेहूं से भरे वाहनों को लेकर पड़े हुए है। केन्द्र प्रभारी ने चार दिन अपने चहेते किसानों के गेहूं की तुलाई करके अन्या किसानों से वारदाना खत्म होने की बात कहकर गायब हो गया है। जिसकी शिकायत कई बार एसडीएम स्याना से की जा चुकी है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तौल बंद होने के कारण किसानों को अपने घर छोड़कर दिन रात केन्द्र पर गुजारनी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि शीघ्र केन्द्र पर तौल शुरू नहीं कराई गई तो आंदोलन करने के लिए किसान विवश होंगे। केन्द्र प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि वारदाना न होने के कारण तौल बंद है। वारदाने की व्यवस्था होने पर तत्काल तौल शुरू कराई जाएगी।

बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुआ दलित समाज

बुलंदशहर : बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर हुकुम सिंह सहित कई ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने 35 लोगों को रालोद की सदस्यता दिलाई। यशवीर सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर जारी आंदोलन तभी खत्म होगा जब काले कानूनों को वापस ले लिया जाएगा। बताया कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश से बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। दिलनवाज खान ने कहा कि विपक्ष पार्टियों की नीतियों के चलते लोग परेशान हैं। रालोद किसी एक जाति अथवा धर्म का दल नहीं है। सभी धर्मों और जातियों के लोगों के साथ मिलकर रालोद मजदूर, किसान और युवाओं की आवाज उठाता है। मौके पर अरूण चौधरी, सुशील कुमार, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र लोधी, बिजेंद्र सिंह, अनु चौधरी, नावेद मियां, नरेश प्रधान, सविता सिंह और मांगेराम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी