स्याना में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार, तहसील कार्यालय का घेरी

जेएनएन बुलंदशहर तहसील कार्यालय में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर तहसील अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। सोमवार को तहसील अधिवक्ता ने तहसीलदार के विरूद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर तहसील अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 09:40 PM (IST)
स्याना में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार, तहसील कार्यालय का घेरी
स्याना में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार, तहसील कार्यालय का घेरी

जेएनएन, बुलंदशहर: तहसील कार्यालय में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर तहसील अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। सोमवार को तहसील अधिवक्ता ने तहसीलदार के विरूद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर तहसील अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया।

तहसील वार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रहम सिंह मलिक ने कहा कि तहसीलदार कोर्ट में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। कोई भी काई समय पर नहीं किया जा रहा है। वहीं बड़े स्तर पर धांधली हो रही है और अभिलेखों में हेराफेरी की जा रही है। कहा कि उच्चाधिकारी इस भ्रष्टाचार को समाप्त कर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। तहसील के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने तक अधिवक्ता अनिश्चितकालीन न्यायालय का बहिष्कार जारी रखेंगे। जिसके बाद वकीलों ने तहसील अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव का प्रदर्शन किया। इस दौरान राम कुमार वर्मा, मनोज शर्मा, सीताराम, खेमराज त्यागी, मुकेश गर्ग, सूरज पाल, दुष्यंत नागर, विरेंद्र सिंह लोधी, पवित्रपाल लोधी, पंकज त्यागी, प्रदीप लोधी व अजीत सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर तहसीलदार अमित कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा लगाएं गए सभी आरोप निराधार हैं। कार्यालय संबंधित सभी कार्य समय से निस्तारित किए जा रहे है। कार्यो को अनावश्यक रूप से ना लटकाए जाने के कारण ही अधिवक्ता नाराज है। जल्द ही इस मामले को निपटा दिया जाएगा।

दानपुर में सामूहिक विवाह समारोह आज

बुलंदशहर: नगर के ब्लाक कार्यालय पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मंगलवार को होगा। इस समारोह में पांच जोड़े शादी की रस्म पूरी कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। ब्लाक के कर्मचारियों ने विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवाह समारोह लगभग 11 बजे शुरू होगा।

सभी शादियां ब्लाक कार्यालय के मीटिग कक्ष में संपन्न कराई जाएंगी। बीडीओ चित्रासिंह के मुताबिक जिले से ब्लाक को पांच जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था। हालांकि अधिकारी और शादी कराना चाहते थे, लेकिन लोग आवेदन नहीं कर पाए। फिलहाल शादियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। सभी पात्र लाभार्थियों की शादी कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई जाएंगी। अधिकारियों ने लोगों से कम संख्या में विवाह स्थल पर आने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी