वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

जेएनएन बुलंदशहर दिनों दिन बढ़ रही महंगाई व बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए विरोध प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 06:31 PM (IST)
वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

जेएनएन, बुलंदशहर :दिनों दिन बढ़ रही महंगाई व बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए विरोध प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकतर मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशन में बुधवार को नगर के एक पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए दर्जनों कांग्रेस कार्यकतरओं ने बढ़ रही महंगाई व पैट्रोल एवं डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर विरोध प्रकट करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल लेने आए लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए एक टैम्पू में लगे बैनर पर अपने अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के संजय शर्मा ने बताया कि आज देश में बढ़ रही महंगाई ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है आज देश का किसान परेशान है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान शफीकुर्ररहमान, योगेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र लोधी, साजिद चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, नत्थी लाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्याना : स्याना तहसील अधिकारियों पर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीसरे दिन बुधवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी। लगातार तीन दिन से अधिवक्ताओं द्वारा जारी हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र से आए वादकारियों को सामान्य तिथि लेकर मजबूरन वापस लौटना पड़ा। बार अध्यक्ष ब्रहम सिंह मलिक ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने तक स्याना तहसील के वकील अपनी हड़ताल आगे भी इसी प्रकार जारी रखेंगे। इस दौरान दुष्यंत नागर, पवित्रपाल सिंह, खेमराज त्यागी, प्रदीप लोधी व विजय लोधी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी