नुकसान का बावजूद धान खरीद में जिला अव्वल

जेएनएन बुलंदशहर धान खरीद के लिए जनपद में 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हालांकि इस बार मंडी में धान के अधिक मूल्य होने के चलते किसान क्रय केंद्रों का रुख कम कर रहे हैं। इसके बावजूद भी धान खरीद के मामले में जनपद मंडल में अव्वल है। सवा दो माह से जारी धान खरीद 21 जनवरी तक चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:35 PM (IST)
नुकसान का बावजूद धान खरीद में जिला अव्वल
नुकसान का बावजूद धान खरीद में जिला अव्वल

जेएनएन, बुलंदशहर : धान खरीद के लिए जनपद में 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हालांकि इस बार मंडी में धान के अधिक मूल्य होने के चलते किसान क्रय केंद्रों का रुख कम कर रहे हैं। इसके बावजूद भी धान खरीद के मामले में जनपद मंडल में अव्वल है। सवा दो माह से जारी धान खरीद 21 जनवरी तक चलेगी।

अक्टूबर और नवंबर माह में हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। काफी दिनों तक कटी फसल पानी में डूबी रही। इसके बाद किसानों ने इसे पानी से बाहर निकालकर सुखाया और थ्रेसिग कराई। पानी में भीगने से धान के किनारे काले हो गए। हालांकि राज्य सरकार ने इस बार काला दाना खरीद में पांच प्रतिशत छूट दी है और पांच प्रतिशत तक डैमेज डिस्कलर दाना खरीदने की स्वीकृति दी गई है। चार दिन पूर्व ही केंद्र सरकार की एक टीम जनपद से धान के सैंपल भरकर ले गए हैं। माना जा रहा है कि डेमेज डिस्कलर दाना में पांच प्रतिशत से बढ़ाकर छूट अधिक की जाएगी।

...

मंडल में धान खरीद काब्यौरा

जनपद मी.टन प्रतिशत

बुलंदशहर 4171.42 143.84

मेरठ 396.64 39.66

बागपत 2.5 2.5

गौतमबुद्धनगर 31.28 4.47

गाजियाबाद : 40.60 8.12

हापुड़ : 481.74 68.82

......

ये है खरीद का ब्यौरा

-अब तक धान खरीद : 4172 मीट्रिक टन

-लाभांवित किसानों की संख्या : 978

-किसानों को भुगतान : 592.52

-किसानों का बकाया : 199.76

...

इन्होंने कहा..

मानकों में नमी 17 प्रतिशत और डैमेज डिस्कलर पांच प्रतिशत का नियम है। इसे जल्द बढ़ाया जा रहा है, धान खरीद में हम मंडल में सबसे ऊपर हैं।

-जेया करीम अहमद

जिला विपणन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी