पति के बाद मायके वालों ने भी विवाहिता को घर से निकाला

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी तारावती पुत्री हरपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व गाजियाबाद के हरसांव गांव निवासी रूपचंद पुत्र मांगे के साथ हुआ था। दोनों से दो बच्चे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:19 PM (IST)
पति के बाद मायके वालों ने भी विवाहिता को घर से निकाला
पति के बाद मायके वालों ने भी विवाहिता को घर से निकाला

जेएएनएन, सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी तारावती पुत्री हरपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व गाजियाबाद के हरसांव गांव निवासी रूपचंद पुत्र मांगे के साथ हुआ था। दोनों से दो बच्चे हैं। एक वर्ष पहले उसका पति दोनों बच्चों समेत उसे मायके में छोड़कर चला गया था। तभी से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि शनिवार सुबह पीड़िता को उसके मायके वालों ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया। दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

संवाद सूत्र, पहासू : दहेजलोभी ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

क्षेत्र के गांव बनैल निवासी प्रियंका पुत्री सतीश कुमार की शादी वर्ष 2016 में अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। गत 22 नवंबर को पति ने प्रियंका से दो लाख रुपये मांगे। प्रियंका के मना करने पर आरोपित पति ने उसे पीटकर घायल कर दिया और गांव बनैल छोड़कर गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। अहृत युवती दिल्ली से बरामद, आरोपित फरार

संवाद सूत्र, स्याना: कोतवाली पुलिस ने नगर से अहृत युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात युवती को दिल्ली सीलमपुर स्थित अजीत नगर स्थित एक मकान से बरामद किया है। मुख्य आरोपित पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। मंगलवार को नगर निवासी एक व्यक्ति ने दूसरे संप्रदाय के पिता, पुत्र व पुत्रियों सहित छह आरोपितों के विरूद्ध 20 वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपित सहित तीन आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

chat bot
आपका साथी