त्योहार के बाद लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

खुर्जा में त्योहार के बाद लोगों के लौटने के कारण रविवार सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। जिस कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में व्यस्त दिखाई दिए। उधर बसों में भी काफी भीड़भाड़ देखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 09:35 PM (IST)
त्योहार के बाद लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन
त्योहार के बाद लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में त्योहार के बाद लोगों के लौटने के कारण रविवार सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। जिस कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में व्यस्त दिखाई दिए। उधर बसों में भी काफी भीड़भाड़ देखी गई।

दीपावली, गोवर्धन, भाई-दूज पर्व के बाद रविवार को लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए लौटने लगे। जिस कारण सुबह से ही मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। जिस कारण कुछ ही देर में नगर के गांधी रोड, कचहरी मार्ग, जंक्शन मार्ग, मंदिर मार्ग, रोडवेज अड्डा, पहासू मार्ग सहित कई मार्गों पर जाम लग गया। सैकड़ों वाहन कई घंटों तक जाम में रेंगते हुए नजर आए। कुछ समय की दूरी तय करने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, रोडवेज अड्डे पर भी बसों में खासी भीड़भाड़ देखी गई। काफी भीड़ होने की वजह से लोगों को काफी देर तक खड़े होकर बसों का इंतजार करते भी देखा गया। जिला उपाध्यक्ष बने सूफियान

खुर्जा। नगर के अस्पताल रोड स्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेरपाल सिंह तोमर के कार्यालय पर रविवार दोपहर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक के निर्देश पर जिला अध्यक्ष ताहिर अली सैफी ने नगर निवासी सूफियान नंबरदार को जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नव निवार्चित सूफियान ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरी ताकत के साथ 2022 का चुनाव लड़ना है और अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश की गद्दी पर काबिज कराना है। इस मौके पर आसिफ जमाली, आसिफ कुरैशी, ताहिर, रिजवान, सोहेल, सलमान आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी