महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की बीमारी के चलते मौत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 09:41 AM (IST)
महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

जेएनएन, बुलंदशहर। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की बीमारी के चलते मौत हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव औखद निवासी अनिल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी नीरज देवी की शुक्रवार की रात को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद शनिवार को अलीगढ़ के गांव महेशपुर निवासी मायके पक्ष के कुछ लोग गांव औखद मृतका की ससुराल पहुंचे तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर नीरज देवी की हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना होने के बाद जानकारी हुई कि मृतका नीरज देवी किसी बीमारी से ग्रस्त थी तथा काफी समय से नीरज देवी का इलाज अलीगढ़ के अलग अलग अस्पतालों में चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इसी बीमारी के चलते करीब दो माह से नीरज देवी का उपचार अलीगढ़ के मेडिकल में चल रहा था जहां शुक्रवार की देर रात को उसकी अलीगढ़ मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल दिलीप सिंह के बताया कि महिला काफी समय से बीमार थी तथा उसकी अलीगढ़ के मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई मेडिकल से जारी सर्टिफिकेट के आधार पर किसी प्रकार का संदेह करना प्रतीत नही होता है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष से कोई भी तहरीर नही दी गई है।

chat bot
आपका साथी