कहासुनी होने पर किशोर ने निगला जहरीला पदार्थ

खुर्जा नगर में किसी बात को लेकर अपनी बहन से कहासुनी होने पर भाई ने मछर मारने वाला तेल पी लिया। अस्पताल में उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:28 PM (IST)
कहासुनी होने पर किशोर ने निगला जहरीला पदार्थ
कहासुनी होने पर किशोर ने निगला जहरीला पदार्थ

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा नगर में किसी बात को लेकर अपनी बहन से कहासुनी होने पर भाई ने मच्छर मारने वाला तेल पी लिया। अस्पताल में उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की अपनी बहन से शनिवार सुबह को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा हुआ मच्छर मारने वाला तेल पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो स्वजन को जानकारी हुई। जिससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आननफानन में वह उसको लेकर खुर्जा के मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर में पहुंचे। जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डा. डीपी सिंह ने बताया कि अब उसकी हालत में काफी सुधार है।

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

खुर्जा। नगर के जंक्शन रोड पर गांव शाहपुर के निकट एक नील गाय की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगो ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जेवर निवासी हारून शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर खुर्जा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह जंक्शन क्षेत्र के गांव शाहपुर के निकट पहुंचा, तो सड़क पर अचानक एक नील गाय आ गई। जिससे उसकी टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी