महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका

लखावटी मध्य गंग नहर में मंगलवार देर शाम गांव जनौरा के ग्रामीणों ने एक महिला का शव मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई और युवकों ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया। साथ ही पुलिस को भी फोन पर सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 11:58 PM (IST)
महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका
महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका

बुलंदशहर, जेएनएन। लखावटी मध्य गंग नहर में मंगलवार देर शाम गांव जनौरा के ग्रामीणों ने एक महिला का शव मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई और युवकों ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया। साथ ही पुलिस को भी फोन पर सूचना दी। ग्रामीण घंटों शव को सड़क पर रखकर पुलिस का इंतजार करते रहे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशा थे। उधर, पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी