राजमिस्त्री की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

अगौता थाना क्षेत्र के लुहारली गांव से एक दिन पहले लापता हुए राजमिस्त्री का शव बुधवार दोपहर गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:22 PM (IST)
राजमिस्त्री की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका
राजमिस्त्री की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

बुलंदशहर, जेएनएन। अगौता थाना क्षेत्र के लुहारली गांव से एक दिन पहले लापता हुए राजमिस्त्री का शव बुधवार दोपहर गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

50 वर्षीय चंद्रपाल ¨सह राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार दोपहर वह शहर जाने की बात कहकर घर से गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार दोपहर गांव निवासी एक किसान के गन्ने के खेत में लापता राजमिस्त्री का शव पड़ा मिला। सूचना पर स्वजन और पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पत्नी शांति देवी का कहना था कि पति की किसी से रंजिश नहीं थी। पति की हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

कहीं करंट लगाकर तो नहीं की गई हत्या

राजमिस्त्री के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण बिजली के करंट की चपेट में आना मान रही है, जबकि जिस स्थान से राजमिस्त्री का शव मिला था, वहां न तो कोई बिजली का तार टूटा मिला और न ही उस खेत से ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। घटना स्थल को देखकर लगता है कि करंट लगाकर हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में राजमिस्त्री की मौत का कारण करंट की चपेट में आना सामने आ रहा हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी