शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार के हाथ आई गांव की कमान

जनपद के आठ विकास क्षेत्रों की 203 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को आनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के बाद अब 371 ग्राम पंचायतों की बागडोर नई सरकार के हाथ में आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM (IST)
शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार के हाथ आई गांव की कमान
शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार के हाथ आई गांव की कमान

जेएनएन, बुलंदशहर। जनपद के आठ विकास क्षेत्रों की 203 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को आनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के बाद अब 371 ग्राम पंचायतों की बागडोर नई सरकार के हाथ में आ गई है।

आज जनपद में 203 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व पंचायत सदस्यों को कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ आनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ व एडीओ पंचायत ने प्रधान व पंचायत सदस्यों को आनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद जिले की 946 ग्राम पंचायतों में से 371 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकी थी। रिक्त पदों के लिए 12 जून को उपचुनाव का मतदान कराने के बाद 14 जून को परिणाम जारी हुआ था। डीएम ने गुरुवार को नवनिर्वाचित प्रधान व पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी किया था। शुक्रवार को 168 पंचायतों में शपथ ग्रहण कराई गई थी। अब तक 371 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। शपथ ग्रहण के बाद अब नई सरकार की हाथ में गांवों की बागडोर आ गई है।

पहली बैठक आज

371 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रविवार यानि आज ग्राम पंचायतों की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समितियों का गठन किया जाएगा।

इन्होंने कहा..

16 ब्लाक में 371 ग्राम पंचायतों में प्रधान व पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। पंचायतों में आज पहली बैठक का आयोजन कराया जाएगा।

- रवीन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन

chat bot
आपका साथी