जिले में कर्मचारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

जेएनएन बुलंदशहर ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एम देवराज ने अब विभाग में गबन करने वालों के खिलाफ अपनी नजर तिरछी कर ली हैं। नोएडा में गबन के आरोप में अधिशासी अभियंता और मुख्य रोकड़िया की बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद जिले में हलचल मच गई है। जिले में भी गबन के आरोप झेल रहे कर्मचारियों के खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई हो सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM (IST)
जिले में कर्मचारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
जिले में कर्मचारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

जेएनएन, बुलंदशहर : ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एम देवराज ने अब विभाग में गबन करने वालों के खिलाफ अपनी नजर तिरछी कर ली हैं। नोएडा में गबन के आरोप में अधिशासी अभियंता और मुख्य रोकड़िया की बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद जिले में हलचल मच गई है। जिले में भी गबन के आरोप झेल रहे कर्मचारियों के खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई हो सकती है।

ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एम देवराज ने नोएडा में तैनात रहे अधिशासी अभियंता संजय शर्मा और मुख्य रोकड़िया महेश कुमार को बर्खास्त कर दिया है। अधिशासी अभियंता ने रिश्वत के 54 लाख रुपये की रकम मुख्य रोकड़िया को रखने के लिए दी थी। मुख्य रोकड़िया ने इस धनराशि को डिवीजन के खाते में जमा कर दिया। जिससे इतनी बड़ी रकम डिवीजन के खाते में जमा होने पर हड़कंप मच गया था। जिसकी जांच की गई जांच में अधिशासी अभियंता और मुख्य रोकड़िया पर रिश्वत लेने का आरोप सिद्ध होने पर निगम अध्यक्ष एम देवराज ने बर्खास्तगी के आदेश जारी करने के बाद में जिले में गबन का आरोप झेलने रहे कर्मचारियों में हलचल मची हुई है। डिबाई डिवीजन में 56 लाख रुपये के गबन के आरोप में पिछले साल 30 जेई, टीजीटू और कार्यालय सहायकों के खिलाफ डिबाई थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग ने सभी गबन के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट बना कर एमडी कार्यालय को भेज दी गई थी। डिबाई प्रभारी ने गबन की धनराशि अधिक होने के कारण क्राइम ब्रांच से जांच कराने के लिए पत्र भेजा था। एसएसपी ने केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। नोएडा में कार्रवाई होने के बाद अब जिले में भी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इन्होंने कहा..

डिबाई डिवीजन गबन के आरोपी कर्मचारियों की चार्जशीट बना कर एमडी कार्यालय को पहले ही भेजी जा चुकी है। मामले में आगे की कार्रवाई एमडी स्तर से होनी है।

- अवधेश कुमार सिंह,मुख्य अभियंता

chat bot
आपका साथी