शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

खुर्जा नगर निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर भी तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:14 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा नगर निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर भी तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि एक युवक उसे शादी का झांसा देकर 13 जून को बुलंदशहर स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि जहां उक्त युवक ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने कोतवाली खुर्जा नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कई दिनों तक कोतवाली के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद पुलिस ने दुष्कर्म की तहरीर को मारपीट में तब्दील करा दिया। जिसमें लिखवाया गया कि विगत 6 अक्टूबर को कुछ लोगों ने घर में जबरदस्ती आकर उससे मारपीट की। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। शोर मचाने पर आरोपित मौका पाकर फरार हो गए। तहरीर बदलवाने से पीड़िता परेशान है। वह न्याय के लिए इधर-उधर भटक रही है। कोतवाली प्रभारी एमके उपाध्याय ने बताया कि दुष्कर्म बुलंदशहर में हुआ है। पीड़िता को सुझाव दिया गया था कि मामला वहीं दर्ज कराएं। वहीं मारपीट खुर्जा क्षेत्र में हुई है। पीड़िता के दोनों मामले अलग हैं। तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है। मारपीट के मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी