सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ एबीवीपी का अभ्यास वर्ग

खुर्जा में एबीवीपी का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:17 PM (IST)
सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ एबीवीपी का अभ्यास वर्ग
सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ एबीवीपी का अभ्यास वर्ग

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में एबीवीपी का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जंक्शन मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मेरठ प्रांत के सह मंत्री जवाहर तालान समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। चार सत्रों में चलने वाला अभ्यास वर्ग उद्घाटन सत्र के साथ शुरू होकर व्यवहारिक सत्र के साथ खत्म हुआ। इस दौरान जवाहर तालान ने कहा कि हर प्रकार के विद्यार्थी के लिए उसी के मुताबिक कार्य है। संगठन में कार्य करते-करते कैसे एक सामान्य विद्यार्थी एक सुयोग्य कार्यकर्ता बन जाता है। उसे इसका आभास भी नहीं हो पाता है। वहीं प्रदेश सह मंत्री दिवाकर चौधरी ने बताया कि चार सत्रों में चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में जिले की दस इकाइयों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिनमें शिकारपुर, छतारी, पहासू, अनूपशहर, सिकंदराबाद, नरौरा, जहांगीराबाद, गुलावठी, अरनिया व खुर्जा के कार्यकर्ता शामिल रहे। इसमें राजेश वर्मा, नवनीत सिघल, रजनीश चौधरी, पुनीत अग्रवाल, डा. शेखर शर्मा, कमल गोस्वामी, राजीव चौधरी, संदीप सोलंकी, अनुज नादर, रोहित गोस्वामी, विवेक चौधरी, रोहित राजौरा, मानव शर्मा आदि रहे।

बालिकाओं ने कराई हीमोग्लोबिन की जांच

बुलंदशहर। भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने आर्य समाज कन्या इंटर कालेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। इसमें करीब 200 महिलाओं और बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच कराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राना ने शिविर का शुभारंभ किया। सुरक्षा की ²ष्टि से मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। संस्था के समाज हित में किए गए कार्यों की सराहना की। संगठन के प्रवक्ता विकास छाबड़ा ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी के कारण महिला और बालिकाएं रोगों को शिकार हो रही हैं। शिविर में प्रधानाचार्य डा. अनीता भारद्वाज सहित शिक्षिकाओं और बालिकाओं ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई। इस मौके पर विकास ग्रोवर, मेघा जालान, विशाल जालान, दीपू गर्ग, गोपाल बंसल, नमन गर्ग, मोहित गर्ग आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी