सड़क पर फैली गंदगी दिखा रही स्वच्छता अभियान को आइना

गुलावठी नगर के मेन बाजार समेत अन्य कई स्थानों पर सड़क पर फैली गंदगी व जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रहे हैं। नपा प्रशासन इस ओर से लापरवाह दिखाई दे रहा है जिसके चलते स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:19 AM (IST)
सड़क पर फैली गंदगी दिखा रही स्वच्छता अभियान को आइना
सड़क पर फैली गंदगी दिखा रही स्वच्छता अभियान को आइना

जेएनएन, बुलंदशहर। गुलावठी नगर के मेन बाजार समेत अन्य कई स्थानों पर सड़क पर फैली गंदगी व जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रहे हैं। नपा प्रशासन इस ओर से लापरवाह दिखाई दे रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है, लेकिन पालिका प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। मेन बाजार में बिजलीघर के निकट लगा कूड़े का ढेर सड़क पर फैलने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदबू के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ता है। आवारा पशु उस कूड़े को सड़क पर फैला देते है। इसके अलावा नगर में आर्य कन्या पाठशाला के सामने, पुराने थाने के पीछे, सैदपुर रोड व अन्य कई स्थानों पर सड़क पर पड़े कूड़े के चलते आवारा पशु झुंड बनाए रहते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के समय ही नपा प्रशासन एक्शन में आता है। उन्होंने नपा प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वाहन चेकिग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

संवाद सूत्र, जहांगीरपुर: भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर वाहन चेकिग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पंचायत करने की चेतावनी दी है।

रविवार को जहांगीपुर क्षेत्र के गांव चौरोली में भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी शाकिर पठान ने कहा कि कस्बे में तैनात कुछ पुलिसकर्मी वाहन चेकिग के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं। आए दिन वह वाहनों को रोककर वसूली करते हैं। जिसको लेकर पूर्व में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। महेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सुरेश, आसिफ, कृष्णा वत्स, मनोज सिंह, धीरज वशिष्ठ, नावेद खान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी