गोशालाओं के नाम पर प्रदेश में हुआ है बड़ा घोटाला : आराधना

प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गोशाला निर्माण व रखरखाव के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। यह घोटाला बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस की सरकार आने पर इसकी जांच करायी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 11:12 PM (IST)
गोशालाओं के नाम पर प्रदेश में हुआ है बड़ा घोटाला : आराधना
गोशालाओं के नाम पर प्रदेश में हुआ है बड़ा घोटाला : आराधना

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गोशाला निर्माण व रखरखाव के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। यह घोटाला बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस की सरकार आने पर इसकी जांच करायी जाएगी।

कांग्रेस नेता श्यौपाल सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि केन्द्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब पेट्रोल-डीजल के रेट एक समान है। किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान व लेट होने पर ब्याज देने के वादे हवा में उड़ गए है। आवारा पशुओं ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। चारे बिना गोवंश गोशालाओं में दम तोड़ रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है। इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी और गांव-गांव जाकर उन्हें जागरूक करेगी। ब्लाक स्तर तक कांग्रेस जय जवान-जय किसान पंचायत करेगी। वेस्ट यूपी में नौ जिलों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। सहारनपुर के बाद जल्द ही मेरठ में किसानों की बड़ी महापंचायत की जाएगी। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर कृषि कानून के खिलाफ संघर्ष की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक हरेन्द्र अग्रवाल, असलम खुर्शीद, रीना शर्मा, रेखा शर्मा, देवेन्द्र राजा, महेश शास्त्री, सुशील चौधरी, सलाम खान, आस मौहम्मद खान, राकेश भाटी, शकील अहमद, किशन चौधरी, करणवीर सिंह सिरोही, डा. अशोक सोलंकी, मनीष चतुर्वेदी, नरेश भोले, महिपाल सैनी और अंबरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी