महाभियान में 59268 लोगों को लगा राहत का टीका

जनपद में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने के लिए मंगलवार को वैक्सीनेशन महाभियान के तहत 327 केंद्रों पर 59268 लोगों का टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:53 PM (IST)
महाभियान में 59268 लोगों को लगा राहत का टीका
महाभियान में 59268 लोगों को लगा राहत का टीका

बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने के लिए मंगलवार को वैक्सीनेशन महाभियान के तहत 327 केंद्रों पर 59268 लोगों का टीकाकरण किया गया।

सरकार की तीन अगस्त को प्रदेश भर में वैक्सीनेशन का महाभियान की योजना तहत अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण को जनपद में 327 केंद्रों पर सुबह दस बजे वैक्सीनेशन शुरू हुआ। जनपद को एक दिन के महाभियान में 57 हजार लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने निधार्रित लक्ष्य को भेदने के लिए टीकाकरण की समाप्ति का समय शाम पांच बजे से बढ़ा कर छह बजे किया था। जिससे निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सके। शहर से देहात तक टीका करण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से शाम तक चले टीकाकरण में 59268 लोगों का टीकाकरण किया गया। अफसर पूरे दिन लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों का नियमित निरीक्षण करते रहे। जिससे पहाड़ जैसा लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने आसानी के साथ भेद लिया। यदि अभी तक आप टीकाकरण नहीं करा पाएं है तो आप अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचा वैक्सीनेशन करा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सैनिटाइजर, मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए, तभी कोरोना से बचाव संभव है। इन्होंने कहा..

जिले भर में वैक्सीनेशन के महाभियान के तहत 59268 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जनपद को 57 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य मिला था।

- डा. राकेश चन्द्रा एसीएमओ/ नोडल टीकाकरण

chat bot
आपका साथी