जिले में आज लगाए जाएंगे 57 हजार टीके

जेएनएन बुलंदशहर जनपद में अधिक से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार यानि कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान चला कर बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जाएगा। महाभियान में एक दिन में 57 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:00 PM (IST)
जिले में आज लगाए जाएंगे 57 हजार टीके
जिले में आज लगाए जाएंगे 57 हजार टीके

जेएनएन, बुलंदशहर : जनपद में अधिक से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार यानि कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान चला कर बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जाएगा। महाभियान में एक दिन में 57 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार ने तीन अगस्त को प्रदेश भर में वैक्सीनेशन का महाभियान की योजना तैयार की है। महाभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मंगलवार को जनपद में 57 हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि जिले में प्रतिदिन 21 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित है लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण निर्धारित लक्ष्य से टीकाकरण कम भी रह जाता है। इस एक दिन के वैक्सीन महाभियान के लिए जिले में वैक्सीन पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों पर वैक्सीन वैक्सीन पहुंचाकर महाभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वैक्सीन की कमी के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ रहा था लेकिन अब लोगों को अब वापस नहीं लौटना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 300 सत्र आयोजित कर महाभियान को सफल बनाने की योजना तैयार की है। यदि अभी तक आप टीकाकरण नहीं करा पाएं है तो आप अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचा वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

..

इन्होंने कहा..

जिले भर में आज वैक्सीनेशन के महाभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। जिले भर में 300 सत्र आयोजित किए जाएंगे। महाभियान के एक दिन में ही 57 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- डा. राकेश चन्द्रा एसीएमओ/ नोडल टीकाकरण

chat bot
आपका साथी