तीसरे दिन परामर्श केंद्र पर पहुंचे 55 लोग

खुर्जा में तीसरे दिन भी निश्शुल्क परामर्श केंद्र पर काफी लोग पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। साथ ही इम्युनिटी पावर बढ़ाने के विषय में भी लोगों को जानकारी दी गई। जेवर अड्डा चौराहे के निकट स्थित तिलक पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती के बैनर तले निश्शुल्क स्वास्थ्य परामर्श सेवा केंद्र संचालित है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:53 PM (IST)
तीसरे दिन परामर्श केंद्र पर पहुंचे 55 लोग
तीसरे दिन परामर्श केंद्र पर पहुंचे 55 लोग

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में तीसरे दिन भी निश्शुल्क परामर्श केंद्र पर काफी लोग पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। साथ ही इम्युनिटी पावर बढ़ाने के विषय में भी लोगों को जानकारी दी गई। जेवर अड्डा चौराहे के निकट स्थित तिलक पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती के बैनर तले निश्शुल्क स्वास्थ्य परामर्श सेवा केंद्र संचालित है। जहां पर चिकित्सक डा. अमन कुमार और डा. अभिषेक यादव सुबह 8:30 से लेकर 12:30 बजे तक बैठ रहे हैं। जिनके द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य का चेकअप किया जा रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं उन्हें वर्तमान समय में स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए गए। साथ ही उन्होंने रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खान-पान आदि के विषय में जानकारी दी। वहीं बताया कि यह शिविर हालात सामान्य होने तक जारी रहेगा। वैक्सीन के प्रति लोगों में फैल रही गलत अफवाहें

दानपुर देहात में वैक्सीन को लेकर फैल रही अफवाहों से चिकित्सक परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि लोगों को कैसे समझाया जाए। तमाम प्रयासों के बाद भी लोग वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं है। जिससे अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या गिरती जा रही है। रोजाना फोन करने के बाद लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल नहीं आ रहे हैं।

ग्रामीण इलाके में वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की अफवाह उड़ रही हैं। अधिकांश लोगों का कहना है कि वैक्सीन से कई दिन तक बुखार आ रहा है। जो दवाओं से भी सही नहीं होता। नतीजा लोगों की मृत्यु हो जाती है। जबकि चिकित्सक लोगों को रोजाना समझाते हैं कि वैक्सीन पूर्ण रूप से संक्रमण को रोकने में प्रभावी है। इसके लगने से मामूली बुखार आता है, जो कुछ ही घंटो में सही हो जाता है। चिकित्सकों ने लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव आशाओं की टीम भी लगाई हैं। इसके बाद भी ग्रामीण समझने को तैयार नहीं है। वह वैक्सीन लगवाने के लिए साफ इनकार कर देते है। ब्लाक के नोडल अधिकारी डा. नवल किशोर ने बताया कि कुछ लोग बेवजह वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी