48488 लोगों को महाभियान में लगा राहत का टीका

जनपद में अधिक से अधिक से लोगों के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 332 टीमों ने वैक्सीनेशन किया। महाभियान में 48488 लोगों का टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:01 PM (IST)
48488 लोगों को महाभियान में लगा राहत का टीका
48488 लोगों को महाभियान में लगा राहत का टीका

बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद में अधिक से अधिक से लोगों के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 332 टीमों ने वैक्सीनेशन किया। महाभियान में 48488 लोगों का टीकाकरण किया गया।

सरकार अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए वैक्सीनेशन का महाभियान संचालित करा रहा है। जिसे जल्द से जल्द से अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सके। जिले को महाभियान के तहत 94 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिले भर की 20 यूनिटों पर 332 टीम टीकाकरण के लिए तैनात की गई। जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के साथ निर्धारित लक्ष्य का प्राप्त किया जा सके। जिले में 184 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया लेकिन विभाग 94 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 48488 लोगों का ही वैक्सीनेशन कर पाया है। जिसके चलते विभाग 94 हजार के भारी भरकम लक्ष्य से 45512 हजार से पीछे रह गया है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर लोगों में वैक्सीनेशन की जागरूकता बढ़ी। टीकाकरण केंद्रों पर हर दिन लोगों की लंबी कतार लगा रहती है। जो लोग अभी तक एक भी डोज नहीं लगवा पाएं हैं उनकी संख्या दूसरी डोज लगवाने वाले से काफी अधिक हैं। विशेष संवेदी व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंच सर्वे कर लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक कर रहीं हैं। इसके अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक करने के साथ प्रेरित किया जा रहा है।

इन्होंने कहा..

जिले में वैक्सीनेशन महाभियान के तहत 48488 लोगों को टीकाकरण किया गया है। लोगों को वैकसीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिन्होंने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं कराया है। वह अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच वैक्सीन लगवा लें।

- डा. राकेश चन्द्रा, एसीएमओ/ नोडल टीकाकरण

chat bot
आपका साथी