जिले में 4796 को लगा कोरोना का टीका

कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में गुरुवार को बीमार और बुजुर्गों को टीका लगाने के लिए अभियान चलाया गया। जिले में कुल 3602 बुजुर्ग-बीमार को टीका लगाया गया। इसके साथ ही 1194 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई। हालांकि 2121 को दूसरी डोज लगनी थी वहीं टीकाकरण केन्द्र पर दिनभर कनेक्टिविटी ने परेशान किया। इसके चलते बुजुर्गों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद भी लोगों को चक्कर काटने पड़े।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:33 PM (IST)
जिले में 4796 को लगा कोरोना का टीका
जिले में 4796 को लगा कोरोना का टीका

जेएनएन, बुलंदशहर। कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में गुरुवार को बीमार और बुजुर्गों को टीका लगाने के लिए अभियान चलाया गया। जिले में कुल 3602 बुजुर्ग-बीमार को टीका लगाया गया। इसके साथ ही 1194 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई। हालांकि 2121 को दूसरी डोज लगनी थी वहीं टीकाकरण केन्द्र पर दिनभर कनेक्टिविटी ने परेशान किया। इसके चलते बुजुर्गों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद भी लोगों को चक्कर काटने पड़े। पहले-दूसरे चरण के लाभार्थियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। अब इन्हें दूसरी डोज लगाई जा रही हैं। वहीं इसी के साथ तीसरे चरण की शुरुआत भी हो गई है। गुरुवार को जिले में 60 केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केन्द्र पर कुछ लोग रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचे, लेकिन वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए। इसके चलते दोबारा सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन किया गया। बुजुर्गों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। शाम तक 3602 को टीकाकरण किया गया। वहीं 2121 स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी डोज भी लगाई गई। - निगरानी रही फेल

कोरोना टीकाकरण के बाद निगरानी पूरी तरह फेल रही। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में निगरानी होनी चाहिए, लेकिन गुरुवार को टीका लगवाने के बाद ही बुजुर्ग जा रहे थे। न कोई ऑब्जर्वेशन किया गया और ना ही कोई निगरानी की जा रही थी। यहां सोशल डिस्टेंसिग की भी कोई परवाह नहीं थी। जबकि कोरोना को हराने के लिए ही टीकाकरण किया जा रहा था। उसी के नियमों की धज्जियां उड़ रही थीं। कोट--

स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी डोज लगाई गई। साथ ही शाम तक 3602 बुजुर्ग-बीमारों का रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया गया।

- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ

chat bot
आपका साथी