जिले की 951 ग्राम पंचायतों में 335 ग्राम पंचायत अनारक्षित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को ग्राम पंचायतों के प्रधान पद की आरक्षण सूची जारी कर दी है। आरक्षण सूची में 951 ग्राम पंचायतों में से 335 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। जबकि 616 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:43 PM (IST)
जिले की 951 ग्राम पंचायतों में 335 ग्राम पंचायत अनारक्षित
जिले की 951 ग्राम पंचायतों में 335 ग्राम पंचायत अनारक्षित

जेएनएन, बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को ग्राम पंचायतों के प्रधान पद की आरक्षण सूची जारी कर दी है। आरक्षण सूची में 951 ग्राम पंचायतों में से 335 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। जबकि 616 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद की 951 ग्राम पंचातयों का आरक्षण निर्धारण कर आरक्षण सूची बुधवार दोपहर जारी कर दी। प्रधान पद के उम्मीदार मंगलवार से ही आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई ग्राम पंचायतों में कई साल से प्रधान पद के उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी है। आरक्षण सूची 951 ग्राम पंचायतों की जारी की गई है, लेकिन पंचायत चुनाव 946 ग्राम पंचायतों में ही कराया जाएगा।

...

जनपद में ग्राम पंचायतों के आरक्षण पर एक नजर

विकास खंड - ग्राम पंचायत - अनुसूचित जाति स्त्री- अनुसूचित जाति - योग - अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री- अन्य पिछड़ा वर्ग- योग- स्त्री - अनारक्षित

अनूपशहर - 76 - 6 - 12 - 18 - 7 - 13 - 20 - 13 - 25

अगौता - 47 - 3 - 6 - 9 - 5 - 8 - 13 - 8 - 17

बीबीनगर - 34 - 3 - 6 - 9 - 4 - 6 - 10 - 5 - 10

बुलंदशहर - 70 - 6 - 10 - 16 - 7 - 12 - 19 - 11 -24

डिबाई - 58 - 4 - 6 - 10 - 6 - 10 - 16 - 10 -22

गुलावठी - 37 - 2 - 3 - 5 - 4 - 6 - 10 - 7 -15

जहांगीराबाद - 60 - 4 - 8 - 12 - 6 - 11 - 17 - 10 -21

खुर्जा - 83 - 7 - 12 - 19 - 8 - 14 - 22 - 13 -29

ऊंचागांव - 55 - 4 - 6 - 10 - 5 - 10 - 15 - 10 -20

पहासू - 69 - 6 - 10 - 16 - 6 - 12 - 18 -11 -24

स्याना - 30 - 2 - 4 - 6 - 3 - 6 - 9 - 5 -10

सिकंदराबाद - 96 - 8 - 14 - 22 - 9 - 16 - 25 - 15 - 34

दानपुर - 63 - 4 - 7 - 11 - 6 - 12 - 18 - 11 - 23

शिकारपुर - 66 - 6 - 10 - 16 - 6 - 11 - 17 - 10 - 23

लखावटी - 45 - 3 - 6 - 9 - 5 - 8 - 13 - 7 - 16

अरनियां - 62 - 5 - 10 - 15 - 5 - 9 - 14 - 11 - 22 योग - 951 - 73 - 130 - 203 - 92 - 164 - 256 - 157 - 335 ...

इन्होंने कहा..

जिले की 951 ग्राम पंचायत में 335 ग्राम पंचायत अनारक्षित रखी गई हैं। आरक्षण 951 ग्राम पंचायतों का किया है, लेकिन पंचायत 946 ग्राम पंचायतों में कराया जाएगा।

- नंदलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी

chat bot
आपका साथी