जिले में 183 प्रधान आज ग्रहण करेंगे शपथ

जेएनएन बुलंदशहर डीएम रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को जिले की 371 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।शपथ ग्रहण कार्यक्रम दो दिन में संपन्न कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:25 PM (IST)
जिले में 183 प्रधान आज ग्रहण करेंगे शपथ
जिले में 183 प्रधान आज ग्रहण करेंगे शपथ

जेएनएन, बुलंदशहर : डीएम रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को जिले की 371 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।शपथ ग्रहण कार्यक्रम दो दिन में संपन्न कराया जाएगा। जनपद में 946 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद अब ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराने के तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में से 575 ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को ही शपथ मई माह में ग्रहण कराई गई थी। 371 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई पंचायत सदस्यों नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण से वंचित रह गए थे। उप चुनाव होने के बाद अब डीएम ने गुरुवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को आठ ब्लाक व शनिवार को आठ ब्लाक की पंचायतों में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को कोविड प्रोटोकाल के साथ शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

..

बीडीओ और एडीओ पंचायत दिलाएंगे शपथ

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को शपथ ग्रहण के लिए अधिकारी नामित किया गया है। शपथ ग्रहण की सूचना प्रारूप पर भेजनी होगी। जिसकों निदेशालय भेजा जाएगा।

इन्होंने कहा..

जनपद में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को कोविड प्रोटोकाल के साथ वर्चुअल तरीके से पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी कर दिया है। शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।

- रविन्द्र कुमार, डीएम

chat bot
आपका साथी