फिर बनेगी योगी सरकार: अशोक कटारिया

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बोलते हुए कहा कि अब कानून का राज स्थापित है। पहले अपराधी खुलेआम घूमता था। अब ऐसा नहीं है। अपराधी गाड़ियों और सड़क पर सफर करने से डरता है। सभी भर्ती निष्पक्ष हो पाई है। पहले सूची ऊपर से आती थी। उद्योग का पहिया घूमने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM (IST)
फिर बनेगी योगी सरकार: अशोक कटारिया
फिर बनेगी योगी सरकार: अशोक कटारिया

जेएनएन, बिजनौर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बोलते हुए कहा कि अब कानून का राज स्थापित है। पहले अपराधी खुलेआम घूमता था। अब ऐसा नहीं है। अपराधी गाड़ियों और सड़क पर सफर करने से डरता है। सभी भर्ती निष्पक्ष हो पाई है। पहले सूची ऊपर से आती थी। उद्योग का पहिया घूमने लगा है। बाहर से इंडस्ट्री आ रही है। भाजपा में विकास दिखाई दे रहा है। अटूट विकास का कार्य किया: प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में अटूट विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने विकास की गंगा बहा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज जिले को एक बड़ी सौगात है। अब यहां से भी एमबीबीएस डॉक्टर बनकर निकलेंगे। मरीजों का इलाज किया जाएगा। 2022 में बनानी है सरकार : मोहित बेनीवाल

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि 2022 में दुबारा से भाजपा सरकार के बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचाएं। मोहित ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने देश को सुरक्षा और विकास दिया है। डाक्टर बनकर निकलेंगे युवा: ओमकुमार

नहटौर विधानसभा के भाजपा विधायक ओमकुमार ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज जिले को एक बड़ी सौगात है। अब यहां से भी एमबीबीएस डॉक्टर बनकर निकलेंगे। मरीजों का इलाज किया जाएगा। इलाज के लिए दूरदराज नहीं भागना पड़ेगा। यह मेडिकल कॉलेज बिजनौर के लिए सौभाग्य की बात है। भाजपा सरकार ने विकास के लिए एक बड़ा कार्य किया है। प्रदेश में कानून का राज हुआ है। बेटियों को दी है शिक्षा: कमलेश सैनी

चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जोर दिया गया है। लड़कियों को शिक्षा में महत्व दिया जा रहा है। सरकार की ओर से भाइयों के हाथों में राखी बांधने के लिए बसों में फ्री यात्रा कराई गई। यह महिलाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है। भाजपा सरकार ने गरीब से लेकर हर व्यापारी, किसान के लिए काम किया है।

chat bot
आपका साथी