तन और मन को स्वस्थ बनाता है योग

योग और व्यायाम करने से कोरोना के साथ-साथ असाध्य रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। यदि हम नियमित योग करते हैं तो निरोगी रह सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:10 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:10 AM (IST)
तन और मन को स्वस्थ बनाता है योग
तन और मन को स्वस्थ बनाता है योग

बिजनौर, जेएनएन। योग और व्यायाम करने से कोरोना के साथ-साथ असाध्य रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। यदि हम नियमित योग करते हैं तो निरोगी रह सकते हैं। यह कहना है योगाचार्य दीपक कुमार का। उनके अनुसर योग तन और मन को स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा विभिन्न योगासन से श्वसन तंत्र और शरीर मजबूत रहता है। कोरोना काल में योग बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। लोगों को इसे दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।

गांव इस्माईलपुर निवासी योगाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने का सबसे सस्ता और सरल साधन योग है। सभी को प्रतिदिन नियमित योग करना चाहिए। योग से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्राणायाम, आसन और सुपाच्य भोजन पर ध्यान देना चाहिए। प्राणायाम में हमें कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जयी, भ्रामरी और उदयगीत प्राणायाम करना चाहिए। इनसे हमारे शरीर में आक्सीजन का स्तर भी ठीक रहेगा तथा मन शांत रहेगा। मन की अशांति से शरीर में रोग पैदा होते हैं। यदि हम आसनों को सांसों के तालमेल के साथ करते हैं, तो वह सही योग क्रिया कहलाती है। आसनों में मुख्य रूप से ताड़ासान, त्रिकोण आसन, मरकट आसन, मंडूक आसन, सर्वाग आसन आदि के साथ कुछ सूक्ष्म व्यायाम करें। उन्होंने बताया कि हमें भोजन का भी विशेष ध्यान रखना होगा। हमें ऋतु तथा भूख के अनुसार सादा और कम भोजन करना चाहिए। यदि हम इस सब को अपनाते हैं तो कोरोना महामारी से बच सकते हैं। वहीं, सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करें और भीड़ में न जाएं।

chat bot
आपका साथी