स्वयंसेवकों ने किया नगर में पथ संचलन

जिले के नगीना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को हिदू इंटर कालेज में शस्त्र पूजन किया और बाद में नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम व व्यायाम से हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:21 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने किया नगर में पथ संचलन
स्वयंसेवकों ने किया नगर में पथ संचलन

बिजनौर, जेएनएन। जिले के नगीना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को हिदू इंटर कालेज में शस्त्र पूजन किया और बाद में नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम व व्यायाम से हुआ।

मुख्य वक्ता विभाग बौद्धिक प्रमुख संजीव वर्मा ने कहा कि संगठन स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें देश भक्ति के लिए प्रेरित करने का काम करता आ रहा है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। नगर में पथ संचलन किया। हिदू इंटर कालेज से शुरू हुआ पथ संचलन डीवीएम इंटर कालेज पर पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन में नगर कार्यवाह डा. राहुल त्यागी, नगर संघचालक देवेंद्र गुप्ता, खंड संघचालक बढ़ापुर योगेश, गोविद, माधव, लवकुश, अनमोल, अनूप बाल्मीकि, विपिन विश्नोई, नीरज विश्नोई, हर्ष गोयल, सचिन रूहेला, हुकुम, राकेश कर्णवाल, विजय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल व सचिन समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।

..

देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प

नजीबाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता-अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। आरएसएस कार्यकर्ताओं के पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघचालक विपिन कुमार, सह खंड कार्यवाह मनोज कुमार के नेतृत्व में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस का स्थापना दिवस मनाया। गांव साहनपुर, रहमापुर, बसीरपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्ग से अनुशासन के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मनोज कुमार ने कहा कि आरएसएस संगठन देश हित में कार्य करता है। आरएसएस कार्यकर्ता देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने के प्रति संकल्पित हैं। कार्यक्रम में मंडल कार्यवाह अंकुश कुमार, सह मंडल कार्यवाह सुमित कुमार, मनीष कुमार, संदीप कुमार, आयुष कुमार, हरिओम सिंह, आशीष कुमार व कृष्ण कुमार आदि स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी