पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं

नजीबाबाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आनलाइन वर्चुअल बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में आनलाइन वर्चुअल बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:42 PM (IST)
पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं
पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आनलाइन वर्चुअल बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में आनलाइन वर्चुअल बैठक हुई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस तेजी के साथ अपना खोया जनाधार पा रही है। लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और कांग्रेस की जनहिषैती नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर पाराशर के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। वर्चुअल बैठक में गौतम सिसोदिया, कुणाल गांधी, शारिब अंसारी, फराज हुसैन, नरेंद्र सिंह, शीतल चौहान, शाही अराफात, गौरव अग्रवाल, आलोक त्यागी, मोहम्मद सलीम, रिहान, बिलाल अहमद, वसीम, इमरान अंसारी, कपिल कुमार आदि शामिल रहे। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बिजनौर : कृष्णा कालेज आफ ला में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय संस्थापक राजीव कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य डा. परवे•ा अहमद खान, प्राचार्या डा. सीमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में बताया तथा अपने आस-पास के लोगो को योग के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधि प्रवक्ता अंकित कश्यप ने छात्र-छात्राओं को अनुलोम-विलोम ताड़ासन, उत्कटासन, अर्धकटि चक्रासन आदि आसन कराये। कार्यक्रम में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर, सहायक प्रवक्ता विशाल विक्रम सिंह, डा. एमए खान, सुरेश सिंह, संजीव चौधरी, शिवकुमार सिंह, पूजा ठाकुर, कंचन आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी