बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता

नजीबाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के जिला संयोजक आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुट जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:08 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:08 AM (IST)
बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता
बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के जिला संयोजक आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुट जाएं।

जिला संयोजक शांति विहार में वरिष्ठ रालोद नेता बलबीर सिंह के कैंप कार्यालय पर बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान-मजदूर ही नहीं, आमजन की पार्टी है। पार्टी जनहितों और किसान-मजदूर हितों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। जिला संयोजक की मौजूदगी में न्याय पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर लोकदल कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक का स्वागत किया। बैठक में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, अलबेल सिंह, बुध सिंह, शरीफ अहमद, इकबाल चौधरी, सर्वजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह, बलबेल सिंह, कामेंद्र आदि शामिल रहे। विधानसभा में पेंशन मुद्दा उठाने की मांग

नजीबाबाद में अटेवा कार्यकर्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने की हुंकार भरी है। कार्यकर्ताओं ने विधायक को ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को विधानसभा में उठाने की मांग की।

अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा वर्ष 2016 से लगातार शिक्षक कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रहा है। पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार द्वारा एक अप्रैल 2004 के बाद पेंशन को समाप्त कर दिया गया था। सेवानिवृत्त के बाद शिक्षक-कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर मानसिक तनाव झेल रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को अपने पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने और विधानसभा में उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में डा. भूपेंद्र कुमार, अभिनव मौर्य, श्रीकांत, मोहित वर्मा, लक्ष्मी विलास उनियाल, राकेश, अरुण, वंदना त्यागी, तेजपाल, शैलेश, तुलाराम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी