उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करें महिला योद्धा

डीएम रमाकांत पांडेय ने रविवार को मिशन शक्ति के समापन पर विकास भवन में हुए कार्यक्रम में महिला योद्धाओं से आह्वान किया कि वही उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय और अधिकार दिलाने का काम करें। वहीं उन्होंने महिला योद्धाओं को सम्मानित भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 PM (IST)
उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करें महिला योद्धा
उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करें महिला योद्धा

बिजनौर,जेएनएन। डीएम रमाकांत पांडेय ने रविवार को मिशन शक्ति के समापन पर विकास भवन में हुए कार्यक्रम में महिला योद्धाओं से आह्वान किया कि वही उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय और अधिकार दिलाने का काम करें। वहीं उन्होंने महिला योद्धाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए न्याय उपलब्ध कराने तथा उनको उत्पीड़न से बचाने के साथ-साथ दोषी को ही दंडित कराया जाए। कार्यक्रम में महिला योद्वाओं को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का प्रथम चरण 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर को समप्त हो गया, लेकिन यह अभियान अभी संचालित है, जिसका अंतिम रूप से समापन माह अप्रैल 2021 में होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं में अपने प्रति आत्म विश्वास, सम्मान और स्वाभिमान की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सुसंकार भी ग्रहण कराएं, ताकि उनमें सबके लिए आदर तथा सम्मान की भावना उत्पन्न हो सके।

महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में केपी सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय यादव, डीपीआरओ अधिकारी सतीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी तथा महिला योद्धा शामिल थी।

chat bot
आपका साथी