अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

जेएनएन बिजनौर। नारी सशक्तिकरण के बगैर समाज को सु²ढ़ नहीं बनाया जा सकता है। महिलाओं क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:06 PM (IST)
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

जेएनएन, बिजनौर। नारी सशक्तिकरण के बगैर समाज को सु²ढ़ नहीं बनाया जा सकता है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके ही उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। शासन-प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वयं सेवी संगठन महिलाओं को जागरूक करने के लिए आगे आ रहे है यह उनका सराहनी कदम है।

एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन व नजीब दरबार रेस्टोरेंट की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत संतोष बाला आर्या की अध्यक्षता में महिला जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने कहा कि नारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज को सु²ढ़ बनाने के लिए महिलाओं को भी सशक्त बनना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। फाउंडेशन के चेयरमैन विकास आर्य ने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ-साथ संगठन ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाने की योजना बनाई है। नारी सशक्तिकरण के बगैर स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। रंजना सैनी के संचालन में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिदर कौर ने महिलाओं को शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सलाह दी। इस अवसर पर नमन शर्मा, मोहम्मद आतिफ, सतबीर, निशिथ ऐरन, वाजिद, सविता, निशि, कमलेश प्रजापति, जेपी सिंह, सत्यम, महफूज, नदीम, प्रभात आदि मौजूद रहे। एसपी ने महिला डेस्क कक्ष का किया लोकार्पण

जेएनएन, बिजनौर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने रविवार को पुलिसकर्मियों के साथ गश्त की और कानून व्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क के भवन का लोकार्पण किया। बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया।

रविवार को एसपी धर्मवीर सिंह स्योहारा थाने पहुंचे। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी दी गई और इसके बाद स्टेशन रोड, हाजी अयूब चौराहा, मिल रोड, सोमवार का बाजार, बड़ा बाजार, शिवाजी मार्केट, जुमेरात का बाजार, धामपुर-मुरादाबाद रोड आदि पर गश्त की। बाद में थाने पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क भवन, आधुनिक कंप्यूटरीकृत विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान एसपी ने थाने में बने महिला हेल्प डेस्क की तारीफ करते हुए सहयोग करने पर डा. मनोज वर्मा व डा. लिपिसेन वर्मा की सराहना की पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान थाने का निरीक्षण किया। साथ ही थाने प्रांगण में एक आम का पौधा भी लगाया। पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था चाक चौबंद मिलने पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया। डा. मनोज वर्मा ने इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एसपी देहात, सीओ अजय कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार वर्मा, चौधरी फहीमुर्रहमान, विवेक कुमार श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, डा. नेपाल सिंह, एमआर पाशा, मोहित रस्तोगी, असजद, राजपाल प्रजापति, मुकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी