चांदपुर में खुला दूसरा महिला थाना, स्टाफ की तैनाती

जिले को एक और महिला थाना खोल दिया गया है। शासन ने इसकी मंजूरी मिलने के बाद चांदपुर में महिला थाने बनाया गया है। महिला थाने में स्टाफ की तैनाती की गई है। थाना प्रभारी समेत 12 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों को चांदपुर के महिला थाने में तैनात किया गया है। प्रिया रानी को प्रथम थानाध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:44 PM (IST)
चांदपुर में खुला दूसरा महिला थाना, स्टाफ की तैनाती
चांदपुर में खुला दूसरा महिला थाना, स्टाफ की तैनाती

जेएनएन, बिजनौर। जिले को एक और महिला थाना खोल दिया गया है। शासन ने इसकी मंजूरी मिलने के बाद चांदपुर में महिला थाने बनाया गया है। महिला थाने में स्टाफ की तैनाती की गई है। थाना प्रभारी समेत 12 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों को चांदपुर के महिला थाने में तैनात किया गया है। प्रिया रानी को प्रथम थानाध्यक्ष बनाया गया है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत सूबे की सरकार ने प्रदेशभर में 63 नए महिला थाना खोलने के आदेश दिए थे। शासन ने एक महिला थाना खोलने के पुलिस अफसरों को आदेश जारी किए थे। आचार संहिता खत्म होते ही चांदपुर में महिला थाना खोल दिया गया। उसमें स्टाफ की तैनाती कर दी। जिले में मुख्यालय पर ही महिला थाना था। दूरदराज से महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय तक दौड़ना पड़ता था। दिक्कतों को देखते हुए महिला थाने की दो रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की है। इनमें एक रिपोर्टिंग चौकी धामपुर और दूसरी नजीबाबाद में बनाई गई है। जनपद का एक हिस्सा चांदपुर इलाका दूर हो गया था। जिसके चलते महिला थाने की सौगात चांदपुर को मिली। चांदपुर शहर के बीच में पहले थाना हुआ करता था। उसे पुराना थाने कहा जाता है। वहीं पर महिला थाना बनाया गया है। इन्होंने कहा..

जिले में एक और महिला थाना खुल चुका है। चुनाव आचार संहिता लगने के कुछ देरी हो गई थी। अब थाना खोल दिया गया है। स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। जिले में थानों की संख्या बढ़कर 23 हो चुकी है। चांदपुर के आस पास की महिलाओं को मुख्यालय तक परेशान नहीं होना पड़ेगा।

-डा. धर्मवीर सिंह, एसपी

chat bot
आपका साथी