सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कन्या इंटर कालेज में गोष्ठी हुई जिसमें छात्राओं को उनके अधिकार बताए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM (IST)
सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक
सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

बिजनौर, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। वहीं इसे लेकर राजकीय कन्या इंटर कालेज में गोष्ठी हुई। इसमें उन्होंने छात्राओं को भी उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।

गोष्ठी में महिला कांस्टेबल मंजू दिवाकर ने कहा कि महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। साथ ही आत्म रक्षा के लिए उठाए जाने वाले तरीकों के बारे में भी बताया। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में महिलाओं को अपने हौसले को डिगने न देने की सलाह दी। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर को कंठस्थ करने तथा अपने पास सुरक्षित रखने का आह्वान किया। कालेज की प्रधानाचार्य बबीता सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्हें किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा ग्राम अमीनाबाद में भी महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

नशाखोरी पर प्रतिबंध लगाने

को सौंपा ज्ञापन

संवाद सहयोगी, धामपुर : युवाओं में नशोखोरी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर दी लायन ग्रुप ऑफ इंडिया ने नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस से अभियान शुरू करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में एसडीएम की गैर मौजदूगी में पेशकार को ज्ञापन भी सौंपा।

संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का कहना था कि नगर व देहात में नशीली वस्तुओं का अवैध रूप से धंधा चल रहा है। यह धंधा करने वालों ने युवाओं को नशे की आदत डालकर उनका जीवन बर्बाद कर रखा है। इससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने नशे की लत में पड़े युवकों का जीवन बचाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों पर भर्ती कराने तथा नशीले पदार्थों का अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आवेज ताजीम अहमद, जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, जुल्फिकार मंसूरी, जुल्फिकार अंसारी, डा. अजहर अंसारी, जावेद अंसारी, मोहित, सुनील, कृपाल सिंह, अनुराग कुमार, देवेंद्र सिंह, इमरान अंसारी, अरशद अली जैदी, वसीम अहमद, नगर अध्यक्ष यूनुस, हेमराज सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी