जेल में महिलाओं ने रखा करवाचौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना

महिलाओं के लिए भगवान के बाद दूसरा स्थान पति का होता है। पत्नी किसी भी परिस्थिति में पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखना नहीं भूलती है। जिला जेल में बंद कुछ महिला बंदियों ने रविवार को पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा की। जेल प्रशासन ने इसकी व्यवस्था कराई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:28 PM (IST)
जेल में महिलाओं ने रखा करवाचौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
जेल में महिलाओं ने रखा करवाचौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना

बिजनौर, जेएनएन। महिलाओं के लिए भगवान के बाद दूसरा स्थान पति का होता है। पत्नी किसी भी परिस्थिति में हो, वह पति की लम्बी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत करना नहीं भूलती।

जिला कारागार में सजा काट रहीं कई महिलाओं ने विषम परिस्थितियों में भी रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा। महिला बंदी अनिता, कमला, मीनाक्षी, सोनी, संगीता, लवली, ममता, उषा, संगीता सहारनपुर, मीरा, कमलेश, रिकू, पोमिल व अफसरी ने करवाचौथ का व्रत रखा। एक मुस्लिम महिला अफसरी ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला बंदियों को जेल प्रशासन ने पूजा-पाठ व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। सभी महिलाओं ने रविवार की शाम को एक साथ मिलकर अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए पूजा की। इसके बाद शाम को चंद्रमा को अ‌र्घ्य देखकर व्रत खोला। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए जेल प्रशासन ने पतियों से मुलाकात कराई है। जेल में बंद पति व पत्नी को व्रत खोलने के लिए करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा शिक्षिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, बिजनौर : करवा चौथ के उपलक्ष्य में विनायक कालेज के प्रांगण में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा स्वाति, बीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी चौधरी, बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा स्वेता, बीएलएड द्वितीय वर्ष प्रियंका चौधरी, बीएससी गृह विज्ञान द्वितीय वर्ष छात्रा निकेता, बीएससी द्वितीय वर्ष छात्रा लवी, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मोना के बीच हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिका रश्मि चौधरी, रूखसार दानिश, ²ष्टि चौधरी, नीरू चौधरी, तानया ने भी प्रतिभाग लिया और हाथों पर मेहंदी लगाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की महिला स्टाफ रश्मि चौधरी, ²ष्टि चौधरी, रूखसार दानिश, नीरू चौधरी, तानया और समस्त प्रतिभागी छात्राओं का भी सहयोग रहा। इससे पहले मेहंदी प्रतियोगिता के कार्यक्रम को प्रारंभ करने से पहले महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी