महिलाओं को निडर व आत्मनिर्भर बनना होगा : पूजा सिकेरा

नहटौर में पुरुष प्रधान समाज में एक तरफ तो देवी की पूजा होती है और दूसरी ओर नारी का शोषण किया जाता है। महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार से निजात पानी है तो उन्हें निडर और आत्मनिर्भर बनना होगा। यह बात एडीजी नवनीत सिकेरा की पत्नी एवं मिशन शक्ति की चेयरपर्सन डा. पूजा ठाकुर सिकेरा ने कही। वह गुरुवार को नहटौर डिग्री कालेज में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में पहुंचीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:25 PM (IST)
महिलाओं को निडर व आत्मनिर्भर बनना होगा : पूजा सिकेरा
महिलाओं को निडर व आत्मनिर्भर बनना होगा : पूजा सिकेरा

बिजनौर, जेएनएन। नहटौर में पुरुष प्रधान समाज में एक तरफ तो देवी की पूजा होती है और दूसरी ओर नारी का शोषण किया जाता है। महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार से निजात पानी है तो उन्हें निडर और आत्मनिर्भर बनना होगा। यह बात एडीजी नवनीत सिकेरा की पत्नी एवं मिशन शक्ति की चेयरपर्सन डा. पूजा ठाकुर सिकेरा ने कही। वह गुरुवार को नहटौर डिग्री कालेज में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में पहुंचीं।

गुरुवार को नहटौर डिग्री कालेज स्थित विवेकानन्द हाल में आयोजित नारी सशक्तिकरण कार्यकम में एडीजी नवनीत सिकेरा की पत्नी डा. पूजा ठाकुर सिकेरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार पुरातन समय से होता आया है। मां सीता, महाभारत में द्रोपदी सभी इसका उदाहरण हैं। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को परिवार के सम्मान, धर्म और संस्कार के नाम पर सदैव चुप कर दिया जाता है। अब नारी को अपनी शक्ति पहचाननी होगी और अपने ऊपर होने वाले अपराध का मजबूती से सामना करना होगा। भेदभाव और शोषण के प्रति समाज की सोच बदलनी होगी।

उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा करने के गुर सिखाए और मार्शल आर्ट सीखने पर जोर दिया। धामपुर की पूर्व चेयरपर्सन लीना सिघल, आक्सफोर्ड स्कूल के एमडी आशीष सिघल, समाजसेविका पारुल अग्रवाल ने पूजा सिकेरा और ब्रज से आए गुरू रामनिवास को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तरन्नुम, शाजिया, शबाना, सना, डा. सीमा शर्मा, ममता त्यागी, डा. एसके गौड़ और आबिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी