हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं को मिलेगा प्राथमिक उपचार

जेएनएन बिजनौर हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों को ही नहीं सुना जाएगा बल्कि प्राथमिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:16 PM (IST)
हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं को मिलेगा प्राथमिक उपचार
हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं को मिलेगा प्राथमिक उपचार

जेएनएन, बिजनौर: हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों को ही नहीं सुना जाएगा, बल्कि प्राथमिक उपचार भी मिलेगा। घायल हालत में पहुंची महिलाओं को फ‌र्स्ट एड देकर शिकायत सुनी जाएगी। फ‌र्स्ट एड देने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ट्रेनिग देगा।

मिशन शक्ति के तहत जिले के सभी 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी। जिन पर महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का काम किया जा रहा है। अब एक कदम और बढ़ाते हुए फ‌र्स्ट एड देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए डीजीपी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने इसके लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। जल्द ही ट्रेनिग भी दी जाएगी। बताते चलें कि मारपीट या किसी अन्य वजह से घायल महिला जब थाने पहुंचती है, तो इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाता है। इसमें समय लग जाता है, लेकिन अब महिलाओं के लिए यह व्यवस्था बदल जाएगी। अगर कोई महिला घायल हालत में शिकायत दर्ज कराने आती है तो सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार देगीं। स्वास्थ्य विभाग करीब 80 पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार देने की विधि सिखाएगा। इसके अलावा सभी हेल्प डेस्क पर फ‌र्स्ट एड किट भी मुहैया कराई जानी है। सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क पर फ‌र्स्ट एड किट रहेगी। अगर कोई महिला घायल हालत में पहुंचती है तो थाने में ही प्राथमिक उपचार होगा। फ‌र्स्ट एड देने के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिग कराई जानी है।

-डा. धर्मवीर सिंह, एसपी।

chat bot
आपका साथी