पत्नी की गला घोंटकर हत्या, हंगामा

बिजनौरजेएनएन। थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में पति ने पत्‍‌नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने हंगामा करते हुए पति देवर व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:07 AM (IST)
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, हंगामा
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, हंगामा

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, हंगामा

बिजनौर,जेएनएन। थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में पति ने पत्‍‌नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने हंगामा करते हुए पति, देवर व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी आंचल कुमार की शादी एक साल पहले मोनिका से हुई थी। मोनिका मूल रूप से मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा की निवासी थी। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात पति ने पत्नी को हार्ट अटैक पड़ने की बात कहकर एक डॉक्टर को घर बुलाया था। डॉक्टर ने महिला के गले पर निशान देखकर हार्ट अटैक से इन्कार कर दिया। यह बात गांव में फैल गई। मामला बढ़ता देख पति ने खुद अपनी ससुराल में फोन करके पत्नी मोनिका की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी।

बुधवार तड़के मायके वाले गांव पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दामाद पर बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता जयप्रकाश सिंह ने पति आंचल कुमार, देवर चंचल कुमार और ससुर श्रीपाल चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दो माह पहले दर्ज हुआ था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

मृतका के मौसा चंद्रपाल ने बताया कि शादी के बाद से दोनों में झगड़ा होने लगा था। इससे परेशान होकर मोनिका मायके आ गई थी। दो माह पहले ही उसने ठाकुरद्वारा थाने में पति, देवर व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। समझौता होने पर एक माह पहले ही मोनिका ससुराल गई थी। आंचल कुमार गांव में ही अपनी खेती करता है।

chat bot
आपका साथी