पत्नी ने चचेरे देवर से कराया था पति का कत्ल

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने चचेरे देवर से पति की हत्या करा दी थी। पुलिस ने पत्नी प्रेमी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर गंगा बैराज के किनारे दबा शव बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:39 PM (IST)
पत्नी ने चचेरे देवर से कराया था पति का कत्ल
पत्नी ने चचेरे देवर से कराया था पति का कत्ल

बिजनौर, जागरण टीम। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने चचेरे देवर से पति की हत्या करा दी थी। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर गंगा बैराज के किनारे दबा शव बरामद कर लिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर बैराज निवासी विष्णु 23 मार्च को गंगा पार गया था, तभी से वह लापता था। वह गंगा पार पलेज लगाता था। उसकी पत्नी रचना ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लापता होने के दिन ही विष्णु की हत्या कर शव को गंगा किनारे दबा दिया गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रचना, चचेरे भाई किरनपाल पुत्र हरपाल और अजय पुत्र श्योपाल को गिरफ्तार किया है। किरनपाल की पत्नी की कई साल पूर्व मौत हो गई थी। किरनपाल और रचना में प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर विष्णु ने रचना पर पाबंदी लगा दी। इसपर रचना और किरनपाल ने विष्णु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। किरनपाल ने गांव के ही अपने दोस्त अजय को हत्या करने के लिए राजी कर लिया। साजिश के तहत रचना ने विष्णु को बहाने से बैराज पार भेज दिया। किरनपाल और अजय वहां पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान विष्णु के गमछे से उसका गला घोंट दिया गया और शव गड्ढा खोदकर गंगा किनारे दबा दिया गया। शहर कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। विष्णु और रचना के तीन बच्चे हैं। लापता बेटे की जानकारी लेने भेजा गंगा पार

विष्णु और रचना का पांच साल का बेटा देव दो माह पूर्व लापता हो गया था। घटना के दिन रचना ने विष्णु से कहा कि किरनपाल के पास देव के बारे में कुछ जानकारी है। गंगा पार जब पलेज देखने जाओ तो किरनपाल से मिल लेना। लापता बेटे की बारे में जानने की जिज्ञासा विष्णु को गंगा पार खींच ले गई। अब लापता देव की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। हत्यारोपितों पर ही पुलिस जांच केंद्रित कर रही है।

chat bot
आपका साथी