कांग्रेस ने जो कमाया, अब बेचा जा रहा है: अल्वी

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि आज देश में अजीब माहौल बन चुका है। सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह हो गया है। नजीबाबाद पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को राशिद अल्वी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून बनाना जिससे जनता को परेशानी हो सरकार की सबसे बड़ी अनदेखी है। अचानक नोटबंदी करने के बाद प्रधानमंत्री ने तीन महीने में हालात ठीक होने का वादा किया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:11 PM (IST)
कांग्रेस ने जो कमाया, अब बेचा जा रहा है: अल्वी
कांग्रेस ने जो कमाया, अब बेचा जा रहा है: अल्वी

जेएनएन, बिजनौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि आज देश में अजीब माहौल बन चुका है। सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह हो गया है। नजीबाबाद पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को राशिद अल्वी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून बनाना, जिससे जनता को परेशानी हो, सरकार की सबसे बड़ी अनदेखी है। अचानक नोटबंदी करने के बाद प्रधानमंत्री ने तीन महीने में हालात ठीक होने का वादा किया था।

राशिद अल्वी ने कहा कि 70 वर्ष तक कांग्रेस ने जो कमाया, उसको अब बेचा जा रहा है, बस देश बिकना बाकी है। आजादी के सूरमाओं की पोती और बेटी प्रियंका वाड्रा देश को बचाने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 161 सीटों पर नारी शक्ति को मौका देने की प्रतिज्ञा की है। उन्होंने बीमारों के इलाज, बिजली बिल आधा कराने की प्रतिज्ञा की है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर के नेतृत्व में हाजी नसीम के अलावा नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, राकेश शर्मा, अफजल कुरैशी, हुसैन अहमद, शारिब अंसारी, नजाकत अल्वी आदि ने भी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया।

किरतपुर: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का किरतपुर पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी मुदस्सिर जमा खान ने स्वागत किया। मंगलवार दोपहर एक बजे मंदिर मोतीचूर पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व सांसद राशिद अल्वी, प्रदेश महामंत्री जफर अली नकवी, अतीक उर रहमान, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, डाली शर्मा, प्रतिभा सिंह, जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, डा.एमके कटारिया का कांग्रेस नेता मुबस्सिर जमा खान, मुदस्सिर जमा खान, मुफ्ती मोनीश मियां आदि ने स्वागत किया। युवा जिलाध्यक्ष फहीम एडवोकेट, यामीन, विशाल आदि का सहयोग रहा।

----------

चरनजीत सिंह

chat bot
आपका साथी