पौधारोपण कर किया नववर्ष का स्वागत

जेएनएन बिजनौर हनुमंत अलवर दैवीय स्थल ट्रस्ट परिसर में पौधरोपण कर नववर्ष का स्वागत किया गय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 10:34 PM (IST)
पौधारोपण कर किया नववर्ष का स्वागत
पौधारोपण कर किया नववर्ष का स्वागत

जेएनएन, बिजनौर: हनुमंत अलवर दैवीय स्थल ट्रस्ट परिसर में पौधरोपण कर नववर्ष का स्वागत किया गया। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक चौधरी एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया। अशोक चौधरी ने बताया कि वर्ष 2020 में ट्रस्ट द्वारा एक लाख नीम और पीपल के वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया था। बताया कि अब तक लगभग 10,700 पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। कोरोना काल में यह पौधरोपण कार्य में स्थिरता आ गई थी। परंतु फिर से यह कार्य तीव्रता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर मनी गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, चंचल कुमार, ब्रजवीर सिंह, राजेश कुमार, यश चौधरी, युग इत्यादि उपस्थित रहे। रागी जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

जेएनएन, बिजनौर। गुरुद्वारा परिसर में गुरु गोविद सिंह महाराज के चार साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रागी जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इसके अलावा गुरु गोविद सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाद में लंगर का भी आयोजन किया गया।

शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारे के वजीर ज्ञानी सरदार अमरजीत सिंह ने गुरुवाणी के माध्यम से गुरु गोविद सिंह के आदर्शों पर तथा उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंजाब से आए रागी जत्थे के जसवीर सिंह की टीम ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा सभा की ओर से सेवादारों सहित कोतवाल एसपी सिंह, राजा अंसारी, सिद्धांत जैन को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। बाद में लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, रविद्र सिंह, उत्तम सिंह, जंग बहादुर सिंह, जसविदर सिंह, परमजीत सिंह, शक्ति सिंह, त्रिलोचन सिंह, परविदर सिंह आदि उपस्थित। इसके अलावा ग्राम सिजौली में गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी रघुवीर सिंह ने संगत को गुरुवाणी से निहाल किया। इस अवसर पर सभा की ओर से गुरु ज्ञानियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरदार बलविदर सिंह, परविदर सिंह, नरेंद्र सिंह, भगवंत सिंह, कश्मीरी सिंह, अमनप्रीत कौर, रविदर कौर, मनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी