बारिश एवं ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहाना

बिजनौर जेएनएन। कई दिनों तक उमसभरी गर्मी के बाद रविवार सुबह जनपद में बारिश हुई। सवेरे से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:37 PM (IST)
बारिश एवं ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहाना
बारिश एवं ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहाना

बिजनौर, जेएनएन। कई दिनों तक उमसभरी गर्मी के बाद रविवार सुबह जनपद में बारिश हुई। सवेरे से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह सात बजे से बारिश होने लगी। जिला मुख्यालय व आसपास क्षेत्र में हल्की बारिश होकर रह गई, जबकि जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ गया। शहरों में मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। किसानों को अभी बारिश का इंतजार है। मानसूनी अच्छी बारिश होने से धान की फसल की तेजी से रोपाई होगी। अच्छी बारिश न होने से गन्ना फसल की बढ़त भी रूक गई है। जनपद में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जनपद में 91 एमएम बारिश हुई। बदला मौसम का मिजाज

कोतवाली देहात : रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और बारिश होने लगी। सुबह 10 बजे के बाद से शाम ढलने तक मौसम बरसाती बना रहा और रूक रूक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आद्रता बढ़ी होने के कारण आगे भी भारी बारिश होने की आशंका है। बारिश होने के बाद धान की रोपाई हो सकेगी। गन्ना व अन्य फसलों को भी इसका लाभ मिलेगा। आसमान पर टकटकी लगाए रहे किसान

चांदपुर: बादलों को देख रविवार को उम्मीद जगी कि बारिश होगी, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी होकर रह गई। इससे उमस बढ़ गई। उधर, बारिश न होने से किसान मायूस हैं। पिछले कई दिनों से उमस के साथ गर्मी पड़ रही है। जलीलपुर सुबह के समय बादल छाए रहे और हवा चली, लेकिन क्षेत्र में बूंदा-बांदी ही होकर रह गई। इस समय फसलें में पानी की कमी की वजह से सूखने की कगार पर हैं। किसान चेतराम, रामकिशन, अर्जुन, सुशील का कहना है कि धान रोपाई चल रही है। इसलिए उमड़ते बादलों के बीच किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी