चक गढ़ी में वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव चक गढ़ी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:58 PM (IST)
चक गढ़ी में वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
चक गढ़ी में वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

जेएनएन, बिजनौर। हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव चक गढ़ी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि वास्तव में खेल मनुष्य की जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं खेल के माध्यम से प्रतिभाएं देश विदेश में बखूबी प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से खेल स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर समाज, परिवार एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के दौरान आयोजक संतराम सिंह, रवि सिंह, प्रधान नरेंद्र सिंह, टिकू सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रही। खेलकूद में आगे आएं बालिकाएं

नूरपुर में जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता किसान इंटर कालेज ग्राम मंडौरा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने किया। उन्होंने ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं और खेलों से हमें अनुशासन की भी सीख मिलती है। उन्होंने बालिकाओं से भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे आने को कहा। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आकुल व लोकेश, 200 मीटर दौड़ में आकुल व सागर, 400 मीटर दौड़ में कमलवीर व विपिन, 800 मीटर दौड़ में रोहित व विशाल, 1500 मीटर दौड़ में रोहित व अरविद ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में तनु चौधरी व नीलाक्षी, 800 मीटर दौड़ में नीलाक्षी व रिया ने क्रमश: प्रथम तथा द्वितीय स्थान पाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवराज सिंह ने की। प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।

chat bot
आपका साथी