पशु मांस के अवशेष मिलने से हड़कंप

नहटौर क्षेत्र के ग्राम जरीफपुर पाडला में एक किसान के खेत में पशु मांस के कुछ अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की। साथ ही मांस की जांच के बाद उसे गड्ढे में दबवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:53 PM (IST)
पशु मांस के अवशेष मिलने से हड़कंप
पशु मांस के अवशेष मिलने से हड़कंप

बिजनौर, जेएनएन। नहटौर क्षेत्र के ग्राम जरीफपुर पाडला में एक किसान के खेत में पशु मांस के कुछ अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की। साथ ही मांस की जांच के बाद उसे गड्ढे में दबवा दिया।

क्षेत्र के ग्राम जरीफपुर पाडला निवासी बलवीर सिंह बुधवार को अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। उनके खेत के पास पशुओं के कुछ अवशेष व मांस पड़ा मिला। उन्होंने इस बारे में पहले अन्य ग्रामीणों को बताया। इस पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। जांच में मांस अवशेष भैंस के होने की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी एसआई गौरव कुमार ने बताया कि उक्त अवशेष भैंस के कटे हुए मांस के थे। आशंका जताई गई है कि किसी के द्वारा ले जाते समय मांस गिर गया होगा। उन्होंने अवशेषों को खेत के पास ही गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। उन्होंने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है, गांव में पूरी तरह से शांति है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।

- - - - - - -

युवक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

बढ़ापुर: गांव टांडा साहूवाला निवासी एक युवक ने गांव के ही एक परिवार पर अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र के गांव टांडा साहूवाला निवासी अनित कुमार ने तहरीर में कहा कि सुबह वह पास के गांव नकीपुर में अपने खेत पर लगी फसलों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव टांडा साहूवाला निवासी महेंद्र सिंह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। उसी दौरान उसका लड़का आकाशदीप व पत्नी भी मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर हमला करते हुए घायल कर कर दिया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना भेजकर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी