पराली पर नजर रख रही ग्राम सुरक्षा समिति

बिजनौर जेएनएन। गांवों में शांति-व्यवस्था और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करने वाली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST)
पराली पर नजर रख रही  ग्राम सुरक्षा समिति
पराली पर नजर रख रही ग्राम सुरक्षा समिति

बिजनौर, जेएनएन। गांवों में शांति-व्यवस्था और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करने वाली ग्राम सुरक्षा समितियों के अधिकार बढ़ाये गये हैं। ये समितियां गांवों में पराली की रखवाली भी करेंगी, जिससे खेतों में पराली जलाने के मामले में समय से अधिकारियों को सूचना मिल सके और इसे जलाने वालों पर भी कार्रवाई हो सके। प्रशासन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अक्टूबर माह में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे प्रदूषण बढ़ने की बात भी सामने आती रही है। एनसीआर के अलावा जिले में धुंध सी छा रही है। इसे देखते हुए शासन से लेकर प्रशासन तक गंभीर है। पूर्व में पराली जलाने के मामलों की रोकथाम की जिम्मेदारी हल्का लेखपाल, पंचायत सचिव और प्रधान को दी जाती रही है। अब पराली जलाने के मामले सामने न आएं, इसके लिए गांव-गांव निगरानी सुरक्षा समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसडीएम वीके मौर्य ने बताया कि ग्राम प्रधानों और लेखपालों के अलावा अब ग्राम निगरानी सुरक्षा समिति भी पराली पर नजर रखेंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सख्ती के चलते किसान पराली नहीं जला रहे हैं। किसानों को खुद भी सजग रहकर पराली नहीं जलानी चाहिए। वहीं, यह समिति किसानों को जागरूक भी कर रही है।

chat bot
आपका साथी