विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं ग्राम प्रधान: कटारिया

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को नूरपुर ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM (IST)
विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं ग्राम प्रधान: कटारिया
विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं ग्राम प्रधान: कटारिया

जेएनएन, बिजनौर। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को नूरपुर ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने किया।

इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गांव में सरकारी योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन करने में ग्राम प्रधान की अहम भूमिका है। ग्राम प्रधान सेवाभाव से कार्य करें। नूरपुर विधानसभा प्रभारी व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा की मंशा बिना किसी भेदभाव के देश, प्रदेश, गांव व शहर का विकास करना है। प्रदेश के हर गांव में हर सुविधा हो, इस पर सरकार काम कर रही है। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, पूर्व विधायक डा. वीपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सीपी सिंह, आयुष चौहान, डा. विनीत देवरा आदि ने विचार व्यक्त किए। जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हल्दौर ब्लाक कार्यालय के ड्वाकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाओं का तीव्र गति से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को लाभ दिलाए जाने का आह्वान किया। संचालन दर्पण रावल ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह चौधरी, ब्लॉक संयोजक अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष ललित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार, परविदर सिंह, राहुल कुमार, वरुण प्रताप उर्फ हनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी