बाइक सवार युवक को गोली मारी, दौड़ी पुलिस

जेएनएन बिजनौर। बिजनौर मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक सवार युवक को वैन सवार युवक पर फायर ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:18 PM (IST)
बाइक सवार युवक को गोली मारी, दौड़ी पुलिस
बाइक सवार युवक को गोली मारी, दौड़ी पुलिस

जेएनएन, बिजनौर। बिजनौर मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक सवार युवक को वैन सवार युवक पर फायर किया गया। कई जगह छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस दौड़ी। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घायल का ससुरालियों से विवाद चल रहा है।

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 32 वर्षीय शहजाद पुत्र मोहम्मद साबिर सोमवार अपराह्न तीन बजे अपनी बाइक से किसी कार्य से बिजनौर मार्ग की ओर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही उसकी बाइक ईदगाह से आगे पहुंची तभी पीछे से आ रही मारुति वैन सवार उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देते हुए हमलावर बिजनौर की ओर भाग निकले। पीछे चल रहे मोहल्ले के ही एक युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन और सीओ चांदपुर भी मौके पर पहुंच गए। घायल के परिजनों ने बताया कि कि पहली शहजाद की पहली शादी हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा में हुई थी। पिछले तीन साल से उसका अपनी पत्नी से विवाद कोर्ट में चला आ रहा है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। बताया जाता है कि घायल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी भी कर ली। आशंका जताई कि घटना के पीछे पहली पत्नी के परिवार का हाथ हो सकता है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध है। घायल के गोली नहीं लगी है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। जांच में मौके पर गोली चलना नहीं पाया गया है। घटना पूरी तरह संदिग्ध है।

chat bot
आपका साथी