कार पर पेड़ गिरा, पुत्र की मौत, पिता घायल

बिजनौरजेएनएन। गांव कामराजपुर में एक कार पर यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया। कार में सवार पिता-पुत्र पेड़ के नीचे दब गए। दुर्घटना में पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 10:47 PM (IST)
कार पर पेड़  गिरा, पुत्र की मौत, पिता घायल
कार पर पेड़ गिरा, पुत्र की मौत, पिता घायल

कार पर पेड़ गिरा, पुत्र की मौत, पिता घायल

बिजनौर,जेएनएन। गांव कामराजपुर में एक कार पर यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया। कार में सवार पिता-पुत्र पेड़ के नीचे दब गए। दुर्घटना में पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह मंडावर थाना क्षेत्र के गांव अंगाखेड़ी निवासी बलराम सिंह एवं उनका पुत्र अतुल कार से ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में दवाई लेने जा रहे थे। रास्त में विशाल पेड़ कार पर गिरने से अतुल (21) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बलराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ गिरने की तेज आवाज के बाद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। बाद में पुलिस और ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद अतुल का शव और घायल बलराम सिंह को बाहर निकाला। पुलिस ने अतुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि कामराजपुर में ही कुछ महीने पहले भी एक पेड़ कार पर गिर गया था। उस घटना में भी कई लोग घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी