खादर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पानी में फंसे परिवहन मंत्री

जलीलपुर के खादर क्षेत्र में अचानक बढ़े जल स्तर का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया खुद पानी के फंस गए। जिसके चलते उन्हें कई गांवों से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार इस पर नजरें रखें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:22 PM (IST)
खादर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पानी में फंसे परिवहन मंत्री
खादर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पानी में फंसे परिवहन मंत्री

बिजनौर, जेएनएन। जलीलपुर के खादर क्षेत्र में अचानक बढ़े जल स्तर का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया खुद पानी के फंस गए। जिसके चलते उन्हें कई गांवों से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार इस पर नजरें रखें।

रविवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया शाम छह बजे खादर क्षेत्र में अचानक बढ़े जल स्तर का जायजा लेने नारनौर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसडीएम वीरेंद्र कुमार से सभी पानी से प्रभावित गावों के बारे में जानकारी ली। वहीं, वहां मौजूद ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का आश्वसान दिया। इस दौरान ग्रामीणों की तटबंध बनवाने की मांग पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की हर मांग पूरी की जायेगी। उसके बाद उन्होंने नारनौर से गंगा पुल तक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रायपुर, सलेमपुर, फैजीपुर तक ध्यान रखने के एसडीएम व अधिकारियो को निर्देश दिए। उसके बाद उनका काफिला पांडव नगर चौकी की ओर चला। तभी वहां अचानक तीन से चार फुट तक पानी भर गया। जिसके चलते परिवहन मंत्री और उनका काफिला पानी के बीच फंस गया। हालांकि, बाद में वह वापस लौटते हुए दूसरे गांवों में होकर गुजरे। उनके साथ विधायक कमलेश सैनी, विशेष तोमर, राजकुमार चौहान, अनुज कश्यप, पुखराज सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, गांव जोगीरम्पुरी के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। नजीबाबाद-रायपुर मार्ग स्थित गांव जोगीरम्पुरी का मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग से जुड़े जलनिकासी नाले संकरे और अवरुद्ध हैं। पिछले दो दिन से बारिश होने से मुख्य मार्ग पर काफी दूरी तक जलभराव हो गया।

chat bot
आपका साथी