अव्यवस्था के आगे धड़ाम हो रही यातायात व्यवस्था

चांदपुर बिजनौर : यातायात व्यवस्था में कोई सुधार न होने से चांदपुर की जनता को रोजाना जाम के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:25 PM (IST)
अव्यवस्था के आगे धड़ाम हो रही यातायात व्यवस्था
अव्यवस्था के आगे धड़ाम हो रही यातायात व्यवस्था

चांदपुर बिजनौर : यातायात व्यवस्था में कोई सुधार न होने से चांदपुर की जनता को रोजाना जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। विशेषकर रेलवे क्रा¨सग पर अव्यवस्था होने से शहर जाम हो रहा है। पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिससे व्यवस्था बनने के बजाए बिगड़ती जा रही है।

दिनोंदिन बढ़ते वाहन सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तो दूर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान तक नहीं दे रहा है। इसका शहर की यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। शहर की सड़कों पर जाम लगा रहता है। विशेषकर रेलवे क्रा¨सग पर स्थिति बेलगाम हो रही है। बेतरतीब ढंग से वाहनों का गुजरना इसके लिए जिम्मेदार है। बिजनौर व धनौरा रेलवे क्रा¨सग पर जाम लगने के चलते शहर थम सा जाता है।

ओवर ब्रिज की है जरूरत

जिस तरह से क्रा¨सग पर जाम लगता है, उससे आने वाले दिनों में समस्या और भी विकट हो सकती है। समय-समय पर दोनों क्रा¨सग पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग उठती रही है। यहां तक की जनप्रतिनिधियों की ओर से इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। लेकिन, आज तक पुल बनने की कोई पहल नहीं हो सकी है। उधर सीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड की ड्यूटी लगाई है।

बेबस नजर आते हैं होमगार्ड

कहने को रेलवे क्रा¨सग पर चार-चार होमगार्ड ड्यूटी के लिए तैनात रहते हैं। यातायात व्यवस्था बनवाना भी उन्हीं के जिम्मे होता है। लेकिन, कई बार स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि होमगार्ड भी बेबस नजर आते हैं। कई बार पुलिस को यहां आकर व्यवस्था संभालनी पड़ती है।

chat bot
आपका साथी