ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रधानों को गांव के विकास के साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM (IST)
ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण
ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

जेएनएन, बिजनौर। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रधानों को गांव के विकास के साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

शुक्रवार को गांव मौज्जमपुर जैतरा स्थित प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत प्रधानों को आनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद कार्यालय के मास्टर ट्रेनरों एवं उच्च अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रधानों को गांव के विकास के साथ ही नेतृत्व विकास के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रधानों को पंचायत राज व्यवस्था, ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की बैठक, ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की समितियां, ग्राम प्रधान की भूमिका एवं कर्तव्य, विभागीय योजनाएं, ग्राम पंचायत विकास योजना आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सुनीता चौहान, ऋषिपाल सिंह, साबिया, नूरजहां, नफीस अहमद, गजराज सिंह, नंदराम सिंह, मोनिका, अंकित आदि प्रधान उपस्थित रहे। इसके अलावा एडीओ पंचायत अनिल कुमार भी शामिल रहे। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशु

रतनगढ़ में बेसहारा पशु किसानों के लिए संकट बने हुए हैं। उनकी गाड़ी कमाई पानी की तरह बर्बाद होती जा रही है। पशुओं द्वारा फसल नष्ट होने से उनका आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। लाख कोशिश के बाद भी उनकी फसल नहीं बच रही है। इसे लेकर किसान चितित हैं।

खेतों पर रात में जागने के बाद भी किसानों की फसल नहीं बच रही है। सारे जतन कर किसान परेशान हो गए हैं, फिर भी बेसहारा मवेशियों की झुंड फसलों को रौंदने के साथ चटकर किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने चरी, बाजरा, मक्का सहित आदि की बुआई की है। क्षेत्र के गांव तंगरौला, लिन्डरपुर, अस्करीपुर, हसुपुरा, पीपला जागीर, झीरन, अब्दुल्लापुर दहाना, सेह, सेला, मालवा, इनायतपुर, गोहावर सहित अन्य कई गांवों में बेसहारा पशु फसल चट कर जा रहे हैं। क्षेत्र के रामकिशोर सिंह, रणवीर सिंह, परम सिंह, धर्मपाल सिंह, महिपाल सिंह, भूूदेव कुमार, जयवीर सिंह सहित आदि लोगों का कहना है कि बेसहारा पशु फसल को खाने के साथ रौंद भी रहे हैं। बेसहारा पशुओं की वजह से काफी नुकसान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी